उद्घाटन से पहले शोभागपुरा सर्कल के पास रूफटॉप रेस्टोरेंट में लगी आग, नवरात्रि में शुरू करने की थी तैयारी

Photo : kamal kumawat

उदयपुर। शोभागपुरा सर्कल के पास 100 फीट रोड पर मंगलवर्वशाम को रूफटॉप रेस्टोरेंट में आग लग गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। बिल्डिंग से लपटे उठती देखा कर इलाके में अफरा तफरी मच गई। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।

दरअसल जिस रेस्टोरेंट में आग लगी, वहां वेल्डिंग व अन्य कार्य किया जा रहा था। इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन नवरात्रि में होने वाला था। रेस्टोरेंट मालिक को इस हादसे से बड़ा नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

(Visited 114 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply