गाज़ा। इसराइली सेना का दावा है कि गाज़ा पट्टी के अंदर उत्तरी हिस्से में हमास के लड़ाकों और सैनिकों के बीच आमने-सामने लड़ाई चल रही है।

इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेस (आईडीएफ़) ने कहा कि उत्तरी गाज़ा में सेना ज़मीनी अभियान चला रही है। इसराइली सैनिकों पर गोली चलाने वाले हमास के बंदूकधारियों के साथ लड़ाई हुई है।
बयान में कहा गया है कि इसराइली सैनिकों पर गोली चलाने वाले और ग़ज़ा से कुछ किलोमीटर दूर दक्षिणी इसराइल में ज़िकिम किबुत्ज़ के पास गाज़ा पट्टी में दिखे लड़ाकों को ख़त्म कर दिया गया है।
इससे पहले हमास के मिलिटरी विंग अल क़ासम ब्रिगेड ने टेलीग्राम चैनल पर उत्तरी गाज़ा में बेत लाहिया के पास इसराइली सैनिकों के साथ लड़ाई की सूचना दी थी। दावा किया था कि इसराइली सेना पर उन्होंने घात लगाकर हमला किया।
इसराइली सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें गाज़ा पट्टी में टैंक और अन्य सैन्य वाहन दिखाई दे रहे हैं।
इसराइल ने सीमित स्तर पर ज़मीनी अभियान शुरू किया था। इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि युद्ध अब दूसरे चरण में पहुंच गया है।
About Author
You may also like
La Experiencia de Juego en el Slotstoto Casino es Diversa y Atractiva para Jugadores que Buscan Suerte e Emoción en la Sala de Jogos.
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
Průvodce Hry na Sázkovém Pultu v VIPSTA CASINO: Základní Údaje a Informace o Automatních Hrách
Discover the Latest Casinos Bypassing Gamstop for Unlimited Play
How to Play Slot Games at Pandibet Casino Online
