Photo : kamal kumawat
उदयपुर। देशभर में करवा चौथ के चांद के दीदार होने के साथ ही सुहागिनों का महापर्व पूरा हो गया। अब इसके बाद धनतेरस, दीपावली और भाई दूज की तैयारियां शुरू होंगी।

इस बार करवा चौथ के मौके पर बेहद दुर्लभ संयोग रहा। इस दिन शिवयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना है। इसके अलवा चंद्रमा इस दिन अपने उच्च राशि वृष में विराजमान रहे। साथ ही आज विनायक चतुर्थी भी है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत रखते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करना शुभ फल देने वाला साबित होगा
करवा चौथ 2023 तिथि

इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट तक है। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा गया।
शिवयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग में करवा चौथ व्रत

पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहा। साथ ही इस दिन दोपहर में 2 बजकर 7 मिनट से शिव योग भी था। इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रती को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनकी कृपा से व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होंगी। इस बार करवा चौथ पर इन शुभ योग में पूजन करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

About Author
You may also like
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
