उदयपुर। श्री श्रीमाली जाती सम्पति व्यवस्था ट्रस्ट के तत्वावधान में भट्टयानी चोहट्टा स्तिथ महालक्ष्मी माताजी के मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा।
ट्रस्ट के सचिव गोपीकृष्ण श्रीमाली ने बताया कि धनतेरस से लेकर दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के निमित्त विशेष आयोजन किए जाएंगे। 10 नवंबर को धनतेरस के दर्शन प्रातः 4.30 बजे से खुलेंगे जो कि रात्रि 12 बजे तक रहेंगे।
श्रद्धालु दिनभर लक्ष्मीजी के चार श्रृंगार दर्शनों का आनंद ले सकेंगे। इस अवसर पर महालक्ष्मी जी को स्वर्णाभूषण धरवाए जाएंगे। 12 नवंबर को दीपावली के दिवस प्रातः 4 बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस दिन माताजी को स्वर्ण जड़ित विशेष साड़ी एवं आभूषण धरवाए जाएंगे। 14 नवम्बर साँय 5 बजे अन्नकूट धराया जाएगा। अन्नकूट के प्रसाद का वितरण 15 नवंबर से तीन दिन तक होगा।
इस अवसर पर दीपोत्सव पर चारों दिन दर्शनार्थियों के लिये मन्दिर दिनभर खुला रहेगा। दीपावली पर्व को लेकर श्रीमाली जाति सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट बैठक हुई। इसमें मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न समितियां बनाई गई। इस दौरान यह भी तय हुआ कि समाज के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता दीपावली पर व्यवस्था सम्भालेंगे। दीपोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण को फूलों व विद्युत सज्जा से सुसज्जित कराने के अलावा दर्शनों के लिए विशेष इंतजाम पर भी चर्चा हुई।
About Author
You may also like
होटल एसोसिएशन उदयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया एकजुटता और नवाचार का संदेश
रणकपुर : इलेक्ट्रिक एसोसिएशन की माना रिसॉर्ट में भव्य वार्षिक मानसून पिकनिक 2026 : वॉटर पार्क गतिविधियों, मनोरंजक खेलों में लिया मजा
नारायण सेवा संस्थान में सेवा महातीर्थ में कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
