येरुशलम। इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ़ इसराइल की लड़ाई को ‘वैश्विक दबाव’ भी नहीं रोक सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करके नेतन्याहू ने यह बात कही।
उन्होंने कहा- “मैं स्पष्ट रूप से वही कहना चाहता हूं जो मैंने फील्ड में कमांडरों से कहा था – हम ये लड़ाई अंत तक जारी रखेंगे और इसे लेकर तो कोई सवाल ही नहीं है। मैं यह बात अपने सैनिकों को खोने की भारी पीड़ा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दबावों के बावजूद कह रहा हूं।”
“ कोई भी हमें रोक नहीं सकता, हम आखिर तक और जीत तक लड़ाई को जारी रखेंगे।”
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में ग़ज़ा में युद्धविराम को लेकर रिजॉल्यूशन पास किया गया। इस मौके पर इसराइली विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि ये युद्ध ‘वैश्विक दबाव और बिना वैश्विक दबाव’ दोनों ही परिस्थितियों में जारी रहेगा।
उन्होंने कहा- “वर्तमान चरण में युद्धविराम आतंकवादी संगठन हमास के लिए एक गिफ़्ट है, अगर युद्ध रुका तो हमास की वापसी होगी और इसराइलियों पर ख़तरा फिर बढ़ जाएगा।”
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक फंड रेज़िंग इवेंट में कहा था कि ग़ज़ा पर अंधाधुंध बमबारी करके इसराइल दुनियाभर का समर्थन खो रहा है।
उन्होंने इसराइल को हिदायत देते हुए कहा- “इसराइल के साथ अमेरिका खड़ा है, अभी उसके पास अमेरिका के अलावा भी लोग हैं- उसके साथ यूरोपीय संघ है, उसके साथ यूरोप है, उसके साथ दुनिया का अधिकांश हिस्सा है. लेकिन अंधाधुंध बमबारी से वो वैश्विक समर्थन खो रहे हैं।”
About Author
You may also like
कागद कारे : उदयपुर की चुनावी चौपड़ पर तीस साल का तिलिस्म और सड़क का सच
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 150 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, देखें पूरी सूची
उदयपुर नगर निगम चुनाव : तीन दशकों से भाजपा का अभेद्य किला, क्या इस बार बदलाव और समीकरण के बीच होगा कड़ा मुकाबला?
वो बचाने वाले को भी गहरे पानी में खींच रही थी…फतहसागर की लहरों से जिंदगी छीन लाए सिटी हीरो
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पहले ही दिन दिनेश भट्ट के पहले नामांकन के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा ने तय कर लिया मेयर का चेहरा!
