-8578 पुलिसकर्मियों की 2250 टीमों ने 6843 ठिकानों पर दी दबिश
जयपुर। महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए बुधवार को प्रदेश भर में तीन दिवसीय विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया। अभियान के पहले दिन 8578 पुलिसकर्मियों की 2250 टीमों ने अपराधियों के 6843 ठिकानों पर दबिश देकर समग्र रूप से 2872 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी श्री मिश्रा ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में यह कार्रवाई संचालित की गई। उन्होंने बताया कि सभी रेंज आईजी ने समस्त कार्रवाई की मॉनिटरिंग की एवं स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। प्रदेश में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 2872 बदमाशों को गिरफ्तार कर कुल 29 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
एडीजी श्री एमएन ने बताया कि अजमेर रेंज में समग्र रूप से 380, कोटा रेंज में समग्र रूप से 586, सीकर रेंज में 114, जोधपुर रेंज में 55, बीकानेर रेंज में 354, जयपुर रेंज में 317, पाली रेंज मे 178, भरतपुर रेंज में 228, बांसवाड़ा रेंज में 235, उदयपुर रेंज में 330, जयपुर आयुक्तालय में 48 और जोधपुर आयुक्तालय में समग्र रूप से 47 आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी की गई है।
श्री एमएन ने बताया कि प्रदेश स्तर की इस कार्रवाई में सक्रिय आपराधिक गैंग के सदस्य तथा सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स के विरुद्ध कार्रवाई में 32 को गिरफ्तार किया गया व 364 हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर और इनामी अपराधी, 5 साल में आर्म्स एक्ट/एनडीपीएस एक्ट और फायरिंग की घटनाओं में चालनशुदा अपराधियों में से निरोधात्मक कार्रवाई में 339 अपराधी, 5 साल में आर्म्स एक्ट/एनडीपीएस एक्ट और फायरिंग की घटनाओं के दर्ज प्रकरणों में 29 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि भूमाफिया, शराब माफिया व संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान शुदा अपराधियों में से प्रकरणों में 52 को एवं भूमाफिया, शराब माफिया व संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान शुदा अपराधियों में से निरोधात्मक कार्रवाई में 518 को गिरफ्तार किया गया। एडीजी ने बताया कि स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधी व 299 के प्रकरणों में 130 को, निरोधात्मक कार्रवाई में 1884, प्रकरणों में 186 को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कुल 2872 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
About Author
You may also like
सुरों की नदी में बहता एक शहर: जब पलक मुच्छल की आवाज़ ने उदयपुर की रात को एक मुकम्मल नज़्म बना दिया
राष्ट्र सेविका समिति की शाखा : संस्कार, अनुशासन और नारी सशक्तीकरण से राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
सर्द हवाओं में पिघलते सुर : रेपरिया बालम और फकीरा खान के नगमों से महकी उदयपुर की शाम, आज पलक मुच्छल की आवाज़ पर झूमेगा शहर
उदयपुर में 13वां इंडिया CSR एवं ESG समिट : सेवा और पूंजी के तालमेल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी, केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल से एक सबक : तकनीक, विशेषज्ञता और 80 साल की उम्र में मिली नई ज़िंदगी
