उदयपुर। कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के निदेशक फुरकान खान द्वारा अरावली पहाड़ियों की तलहटी में स्थित विद्यालय में इस 8 दिवसीय कार्यशाला के आयोजन की स्वीकृति दी गई थी।
इस कार्यशाला में इन दिनों विद्यार्थियों को कला-विशेषज्ञों व शिल्पकारों द्वारा प्रस्तर शिल्पकला की बारीकियों से रूबरू करवाया जा रहा है वहीं मार्बल व ग्रेनाईट के स्क्रेप से कलाकृतियों के निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से छिपी प्रतिभाओं को चिह्नीत करते हुए उनके कला-कौशल को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यशाला के संयोजक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा के सृजनधर्मी शिक्षक व प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी के निर्देशन में कला प्रशिक्षक सुनील भट्ट, नीलोफर मुनीर अन्य कलाकार विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य मनोहरलाल सुथार ने बताया कि इस आठ दिवसीय कार्यशाला का समापन 6 जनवरी को होगा।
About Author
You may also like
परिंदों के मसीहा की जबरदस्त कहानी : केन्या के ‘नैरोबी बर्डमैन’ रोजर्स ओलू मगुथा, जो कचरे के ढेर से प्लास्टिक चुनते हुए बचाते हैं घायल पक्षियों की जान
आंखों में उम्मीद और चेहरों पर राहत की मुस्कान : हिंदुस्तान जिंक और ममता एचआईएमसी ने आदिवासी अंचलों तक पहुंचाई स्वास्थ्य की संजीवनी
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
