जयपुर। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 7 इन्टर्न्स ने 4 महीने तक पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के काम को सीख पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में सीखा। कोर्स पूरा होने पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से इन्टर्न्स ने प्रस्तुति दी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने अपराध शाखा के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेजेंटेशन के बाद द्वारा इन सातों इन्टर्न्स को प्रमाण पत्र सौंप शुभकामनाएं दी।
इन्टर्न्स के कार्य के पर्यवेक्षण के लिये क्राइम ब्रांच में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अदिती कांवट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
पुलिस विकास कोस के अंतर्गत साल 2023-24 में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 7 इन्टर्न्स सुश्री तेजस्वनी वशिष्ठ, सुश्री शिवानी साहू, सुश्री नाज़मीन, सुश्री अक्षा मिश्रा, श्री रिंकू सैनी, श्री शुभम मेहता एवं श्री के के सिद्धार्थ को अपराध शाखा की आईटी सेल, लीगल सेल, साइबर क्राइम और एससीआरबी एवं तकनीकी शाखा में 1 सितंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 4 महीने कार्य संपादित करवाया गया। इन्टर्न्स ने नक्शा मौका, गिरफ्तारी, भारतीय साक्ष्य विधि 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय नागरिक संहिता 2023 के संबंध में गहनता से अध्ययन किया पीपीटी तैयार किया।
About Author
You may also like
जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स : 15 अगस्त पर रोंगटे खड़े कर देने वाले सिनेमाई संवाद और उनकी अमर कहानियां
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
2047 तक बनकर रहेगा विकसित भारत, 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से हासिल होगा लक्ष्य : लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाई दिल्ली विधानसभा: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
बंटवारा 1947 : असग़र वजाहत के कालजयी नाटक से रूपहले पर्दे तक, विभाजन का अनकहा दर्द और अनअटैच्ड औरतों की त्रासदी
