उदयपुर। आज के इस प्रतियोगी युग मे जहा एक ओर हर एक युवा सफ़ल होना चाहता हैं वही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए कई युवाओ को मानसिक तनाव एवं अवसाद में होना आम बात हो गई हैं। इन्ही से बचने के लिए सकारात्मक सोच उत्पन्न करना एवं कैसे सफ़ल हो पाए उसके गुर सिखाने के लिए अनुष्का ग्रुप द्वारा द आर्ट आफ लिविंग की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करवाया।

संस्थान के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा ने बताया कि इस अवसर पर “द आर्ट ऑफ लिविंग” के पंजाब से आये प्रशिक्षक विवेक बंसल ने संस्थान के युवाओं को परीक्षा में सफल होने के गुर तथा सुदर्शन क्रिया के बारे में बताया। इसी कड़ी में प्रशिक्षक अभय खोसला और रुबीना ने भी युवाओं को सुदर्शन क्रिया करने से उनके जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को बताया।
अनुष्का ग्रुप के निदेशक श्री राजीव सुराणा ने बताया कि इस संस्थान द्वारा समय समय पर विद्यार्थी हीत में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रायः करवाया जाता हैं, जिससे कि युवा विद्यार्थी इस प्रतियोगी माहौल में खुश एवं अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो एक दिन अपने लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य कर सके। इस अवसर पर उदयपुर से एडवोकेट रागिनी व्यास के साथ साथ संस्थान के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
महफ़िल-ए-शायराना: सरज़मीं-ए-उदयपुर पर बिखरा मौसीक़ी का नूर, सूफ़ियाना और शास्त्रीय तानों से रूहानी हुआ समां
आज रंग है कलाम से गूंजा आस्ताना : हज़रत सूफ़ी नज़ीर साहब के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब, कुल की रस्म के साथ समापन
अंजुमन की “परवाज़” से खुली नई राह : प्रतिभाओं के सम्मान के साथ अब नशे और भटकाव के खिलाफ “कठिन रास्तों” पर चलने का वक़्त
सस्टेनेबल माइनिंग की दिशा में देश का पहला कदम : हिंदुस्तान जिंक ने क्लीन एनर्जी और हाइड्रोजन फ्यूल समाधान के लिए किया ऐतिहासिक समझौता
लव यू पापा – सीजन 2 में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, ‘मिरांश फाउंडेशन’ के साथ समाजसेवा के नए युग का आगाज़
