जयपुर। राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र झालाना जयपुर में दो दिवसीय साइबर हैकाथॉन 1.0 के तहत पहले दिन बुधवार को मुख्य ऑडिटोरियम एवं मिनी ऑडिटोरियम में एक-एक घण्टे के कुल 7 सेशन हुए। डीजी साइबर क्राइम, एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं डॉ रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि उद्घाटन के बाद पहले सेशन में पुलिसिंग में उभरती प्रौद्योगिकियाँ विषय पर रिटायर्ड डीजीपी श्री जयंथ मुरली व दूसरे सेशन में साइबर क्राइम अवेयरनेस में मीडिया की भूमिका पर लल्लनटॉप के फाउंडर एडिटर सौरभ द्विवेदी ने प्रकाश डाला।
मिनी ऑडिटोरियम में तीसरा सेशन दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग, साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए एआई व एमआई का उपयोग विषय पर हुआ। इसे असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल सिविल सर्वेंट गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया नवीन जाखड़ ने सम्बोधित किया। चौथा सेशन पुलिस विभाग में सिलोड ऐप डेवलपमेन्ट के बारे में था। इसकी व्याख्या सेनपाइपर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर गौरव सेंगर द्वारा की गई। पांचवा सेशन महिलाओं और बच्चों की तस्करी में इंटरनेट के दुरुपयोग और जांच एवं रोकथाम में इंटरनेट के उपयोग पर हुआ।
आईपीएस रवीना त्यागी और एसपी बीकानेर तेजस्वनी गौतम ने इस पर व्यक्तव्य दिया। छठा सेशन राजस्थान स्टार्टअप इकोसिस्टम एंड पॉलिसी पर था। डीओआईटी कमिश्नर इंद्रजीत सिंह ने इसे सम्बोधित किया गया। पहले दिन का सातवां सेशन स्टार्टअप में चुनौतियाँ और सफलता विषय पर रहा। इस विषय पर असर्ट एआई के को-फाउंडर नितिन जैन ने प्रकाश डाला।
आकर्षक बैंड की प्रस्तुति
मुख्य ऑडिटोरियम में शाम 8 से लेकर 10:30 बजे तक कबीर कैफे बैंड द्वारा बैंड शो प्रस्तुत किया गया। बैंड द्वारा प्रस्तुत कबीर भजनों ने शानदार समां बांधा।
—————
About Author
You may also like
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
