मैं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अमर पलों का साक्षी बना, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात : डॉ. लक्ष्यराज

उदयपुर। अयोध्या में प्रभु रामलला के सोमवार को हुए ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में प्रभु श्रीराम और महाराणा प्रताप के वंशज मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए।
अतिथि दीर्घा में बैठे देशभर के विशिष्ट अतिथियों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। इस बीच डॉ. लक्ष्यराज सिंह और पीएम मोदी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं संप्रेषित कीं।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि “”मैं प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अमर पलों का साक्षी बना, जो मेवाड़ के लिए गौरव और मेरे लिए सौभाग्य की बात है”।
डॉ. मेवाड़ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
About Author
You may also like
उदयपुर की नगर-सत्ता : एक शिक्षक की चुप्पी, मोदी की शक्ल और ट्रिपल इंजन की बिसात
उदयपुर की चुनावी चौसर वार्ड-17 : पत्नी के कंधों पर पति और पार्टी की साख
कागद कारे : उदयपुर की चुनावी चौपड़ पर तीस साल का तिलिस्म और सड़क का सच
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 150 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, देखें पूरी सूची
उदयपुर नगर निगम चुनाव : तीन दशकों से भाजपा का अभेद्य किला, क्या इस बार बदलाव और समीकरण के बीच होगा कड़ा मुकाबला?
