उदयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलेक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है।
खनि अभियंता पिंक राव सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल व पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में एसएमई एन.के.बैरवा के निर्देशन में एसआईटी टीम द्वारा मंगलवार को मावली ब्लॉक की खान की मादड़ी में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से भंडारित एक हजार मैट्रिक टन फेल्सपार जब्त किया और संबंधित के विरूद्ध 13 लाख 70 हजार की पेनाल्टी लगाई और नोटिस दिया गया। विभागीय आदेशानुसार नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

खनि अभियंता सिंह ने बताया कि फेल्सपार बहुत ही उपयोगी खनिज हे। इसका उपयोग ग्लास एवं टाइल्स संबंधी उद्योगों के किया जाता है। इसे यहां से अन्य राज्यों में भी भिजवाया जाता है। अवैध रूप से इसका खनन एवं भण्डार नियम के विरूद्ध है।
About Author
You may also like
सात समंदर पार से आया सेवा और संवेदना का उपहार : मैक्सिको से काशी आईं दो विदेशी मेहमानों ने बुजुर्गों संग बिताया आत्मीय समय
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
