जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर 108 आपात कालीन सेवाओं के साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं एवं कॉल सेन्टर सेवाओं जिनका संचालन सेवा प्रदाताओं के माध्यम से किया जा रहा है, के समस्त कार्यालय एवं कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों से संबंधित समस्त सेवाओं को आगामी छः माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।
गृह विभाग के शासन उप सचिव श्री महेश कुमार शर्मा ने बताया कि 108 आपात कालीन सेवाओ के साथ-साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं एवं कॉल सेन्टर सेवाओं में हडताल होने से सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिसके परिणामस्वरूप जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
About Author
You may also like
बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के बेजान दरवाजे और इंसानियत की धड़कन : परदे के पीछे का दर्द
झीलों के शहर में प्यास की नौटंकी और सड़े हुए पाइप
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
उदयपुर रिश्वतकांड में एएसपी की जासूसी और आईफोन के राज
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
