डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सिटी पैलेस में की भव्य अगवानी

उदयपुर. ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सिटी पैलेस में प्रवास चल रहा है। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बुधवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों के साथ सिटी पैलेस में भव्य अगवानी की।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ सदियों से गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है और शंकराचार्य का मेवाड़ी परंपरानुसार अभिनंदन करके अभिभूत महसूस कर रहा है।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की ज्योतिष पीठ और मेवाड़ राजपरिवार के सदियों से चले आ रहे परस्पर संबंधों पर काफी देर तक चर्चा हुई।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
