उदयपुर। श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंगपुरा तेरापंथ आमनाथ समाज के संगठन त्रिशला जागृति मंच द्वारा एक अनूठा “त्रिशला म्युजिकल योगा’ का आयोजन दिन 01 जून दूध तलाई स्थित माणिक्यलाल वर्मा पार्क में किया जायेगा।
मंच की अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि समाज अध्यक्ष श्री योगेश अखावत के मुख्य आतिथ्य एवं महामंत्री डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 मई मंगलवार को “त्रिशला म्युजिकल योगा’ के पोस्टर का विमोचन किया गया।
डॉ. जैन ने बताया कि आज के इस भौतिक चकाचौंध में योग अभ्यास स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। योग अभ्यास से मन की शांति भी मिलती है तथा स्वस्थ मानसिक स्थिति बनाये रखने में मदद मिलती है। महिलाओं में बढ़ता कैंसर ब्लड प्रेशर, घुटनों का दर्द, डाईबिटिज आदि बिमारियों से निजात पाने के लिये म्युजिकल योगा का आयोजन निशुल्क किया जा रहा है।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर तमन्ना संगावत, विशाखा जैन, ललिता अखावत बबिता जैन, ज्योति सिंघवी, अनिता पंचोली, शिल्पा संगावत, मीनाक्षी दामावत, साधना अखावत, सरोज संगावत, पुष्पा पंचोली आशा संगावत सहित बड़ी संख्या में मंच पदाधिकारी व सदस्याऐं उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधना अखावत ने किया एवं आभार मीनाक्षी दामावत ने ज्ञापित किया।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
