
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना। इस दौरान काफी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे। आमजन ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी परिवेदनाएं उनके समक्ष रख कर निस्तारण कराने का अनुरोध किया। उन्होने अधिकारियों को आमजन की परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में शहर से जुड़ी सैकड़ों समस्याएं आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई। श्री देवनानी ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित महकमों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान आवास पर पेयजल की आपूर्त्ति, बिजली आपूर्ति, सड़क के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आए प्रत्येक परिवादी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना। उनके निस्तारण के लिए मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्तालाप कर शीघ्र निस्तारण के लिए कहा गया। उन्होंने आमजन से परिवेदनाओं को सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है। इस अवसर पर आमजन ने विधानसभा अध्यक्ष का अभिनन्दन किया।
About Author
You may also like
सरकार का बड़ा एक्शन : आरजीएचएस घोटाले को लेकर उदयपुर के पारस जेके हॉस्पिटल समेत 24 अस्पतालों पर भारी जुर्माना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विजन : महिला सशक्तिकरण और सस्टेनेबल विकास से समृद्ध हो रहा राजस्थान
पंचायत-निकाय चुनावों के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम : हाईकोर्ट की फटकार स्वागतयोग्य, राजनीतिक इच्छाशक्ति के अंतर्विरोधों से कब तक उलझेंगे चुनाव?
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
