जयपुर। राज्य के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत में कहा है कि राजस्थान सरकार गरीब मध्यम वर्ग सहित सभी जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री पंत शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारडको) के 16 वें राष्ट्रीय कन्वेंशन में भागीदारों को संबोधित कर रहे थे।
श्री पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के सभी वर्गों को आवास सस्ते दरों में मिलने से बहुत फायदा हुआ है, अब लोगों को घर बनाना आसान हुआ है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्थान में भी बेहतर तरीके से क्रियान्वित की जा रही है।
श्री पंत ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सस्ते और किफायती आवास उपलब्ध करवाने के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन को राजस्थान के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता से लागू करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
श्री पंत ने कन्वेंशन के दौरान हाउसिंग निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आवाह्न करते हुए कहा कि राजस्थान में निर्माण के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं उपलब्ध है। राजस्थान के टू- टायर और थ्री -टायर शहरों में हाउसिंग के क्षेत्र में काम के बहुत अवसर हैं। श्री पंत ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हाउसिंग के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता से काम करेगी।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
