रोमांच से भरा रहा विद्या भवन ग्राउंडवरिष्ठ प्रबुद्धजनों ने पूर्ण समय उपस्थित रह बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला

उदयपुर। विद्या भवन ग्राउंड पर रविवार को आयोजित रोमांचकारी क्रिकेट मैच में विद्याबन्धु संघ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अठारवें बाबा स्मृति मैच को 80 रनों से जीत लिया।
संयोजक जय प्रकाश श्रीमाली ने बताया कि प्रसिद्ध कलाविद गोवर्द्धन लाल जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष होने वाले इस मैच में विद्या बंधु संघ की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। कप्तान विवेक शर्मा के नेतृत्व में संघ की टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाये।
जवाब में विद्या भवन सोसायटी टीम कप्तान केशव दवे की कप्तानी में साढ़े पंद्रह ओवर में 127 रन ही जुटा सकी।
मैन ऑफ दी मैच का खिताब विद्या बंधु संघ के मनीष वैध को मिला। मनीष ने 38 बॉल पर 58 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। बेस्ट बेट्स मेन का ख़िताब सोसायटी के कुन्दन को मिला। कुंदन ने 24 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन बनाये। विद्या बंधु संघ की टीम के विकास गांधी सर्वश्रेष्ठ बॉलर व कुलदीप शर्मा बेस्ट फील्डर घोषित किये गए।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति सुनील सिंघवी, विशिष्ट अतिथि विद्याबंधु संघ अध्यक्षा शिक्षाविद पुष्पा शर्मा, सोसाइटी के उपाध्यक्ष हँसराज चौधरी ने जीवन मे खेल भावना के महत्व को रेखांकित किया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति सुभाष सिंघवी, विशिष्ठ अतिथि विद्या भवन सोसायटी के मानद सचिव गोपाल बम्ब थे।
जिला न्यायाधीश भवानी पंड्या, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अशोक यादव, यासीन पठान, राहुल भटनागर , पूर्व आई पी एस अधिकारी राजेन्द्र जोशी, पूर्व मुख्य अभियंता व शासन सचिव मांगी लाल वर्मा, शिक्षाविद प्रो अरुण चतुर्वेदी सहित प्रबुद्ध जन डॉ ललित जोशी, डॉ अंशुमाली, रेवती रमन श्रीमाली , राज कुमार खमेसरा , केजार शाह, प्रदीप गुप्ता , दिलीप गलुण्डिया , शैलेन्द्र सिंह , पुष्प राज सिंह , रेणु जाधव, चन्द्र लेखा भारती हेमंत जोशी,नीलोफर मुनीर, श्याम लाल रोहिड़ा, कुणाल जोशी ने पूरे समय उपस्थित रह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
About Author
You may also like
वैभव सूर्यवंशी के 14 बनाम सचिन के 15 रन: सबसे युवा डेब्यू की चर्चा के बीच भारत की हार और रवि बिश्नोई पर उठे सवाल
नेशनल पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप : उदयपुर के मार्शल आर्ट्स फाइटर्स का धमाका, 3 गोल्ड समेत जीते कुल 16 पदक
FIFA World Cup 2026 : Canada Reaches the Round of 16 for the First Time, While Lionel Messi and Harry Kane Create New Records
उदयपुर के लिए बड़े गौरव का क्षण : नासिक नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रफुल्ल सांवरिया बने राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी होंगे रेफरी
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
