उदयपुर। खेरवाड़ा उपखंड के स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम मॉडल विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह खेरवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी आहारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता ग्राम पंचायत पोगरा की सरपंच संगीता डामोर ने की। विशिष्ट अतिथि राकेश डामोर पीईईओ पोगरा, शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, समाजसेवी रौनक जैन रहे।

प्रारंभ में सरस्वती पूजन के पश्चात प्रधानाचार्य जीतेंद्र गोयल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियां का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, गुजराती एवं स्थानीय गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय की छात्रा वर्ग बैण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया। तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता देवेंद्र चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। कलस्टर स्तरीय एवं विद्यालय स्तर की विभिन्न गतिविधियों में विजेता छात्रों को भी स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। अभिभावकों ने भी बालकों का उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों की तैयार करवाने हेतु विद्यालय की शिक्षिका तनुश्री मीणा एवं खुशबू डिंडोर की प्रशंसा की। विद्यालय के समस्त कार्मिक मंजुला खराड़ी, कमलेश मीणा, ललित मीणा, बाबूलाल टेलर, राजेश कुमार कुम्हार, रमेश चंद्र लोहार, आशीष मीणा, भक्तवीर सिंह राठौड़, जयंतीलाल पटेल, सिराज खान शेख, पंकज सालवी, अरविन्द सिंह चौहान, बंशीलाल मीणा, राहुल नाथ रावल,सुरेश कलाल,मुस्कान जैन उपस्थित रहे। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश रावल ने अतिथियों एवं सभी शिक्षक साथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार मीणा ने किया।
About Author
You may also like
उदयपुर : सहेलियों के संग सावन की रंगत, फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए हरियाली अमावस्या मेले के मनमोहक रंग
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
हिंदुस्तान जिंक में Gen-Z को बढ़ावा : 35 वर्ष से कम उम्र के 10 प्रतिशत कर्मचारियों के पास लीडरशिप रोल
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
