उदयपुर। एकलिंगपुरा स्थित जीवन रतन मॉर्डन स्कूल में बसन्त पंचमी हषोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर आज विद्यालय का ड्रेस कोड पीले रंग का रखा गया। बच्चों और अध्यापकों की पीली वेषभूषा ने समस्त स्कूल को बसन्ती वातावरण में बदल दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन से प्रारम्भ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप नाथानी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बसन्त पंचमी के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियां भी प्रस्तुत की गई जिनमें कविता और गीत प्रमुख थे।
संस्थान निदेशक श्री बहादुर देवासी इस अवसर पर वैदिक संस्कृति समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को मोमेन्टो व प्रमाण पत्र भी प्रदान कीये गये। उन्होने बच्चों को बताया कि बसन्त पंचमी माँ सरस्वती को समर्पित त्योहार है। संस्कृत हमारी सबसे प्राचीन भाषा है जिसे सभी बच्चों को सीखना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों के साथ समस्त विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
