अनुष्का ग्रुप : बसंत पंचमी पर्व पर याद किया पुलवामा शहीदों को, श्रद्धांजलि दी


उदयपुर। पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर आज डॉ अनुष्का ग्रुप के सेक्टर 3 स्थित परिसर में हमले मैं शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं आपसी सहिष्णुता बनाये रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डॉ अनुष्का ग्रुप के सचिव राजीव जी सुराणा द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि हमले के पांच साल बीत चुके है। उन्हें आज के युवा की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब देश का युवा भ्रष्टाचार को समाप्त करने का प्रण ले सरकारी ओहदे पर बैठेगा। तभी समाज एवं देश का सर्वांगीण विकास होगा एवं देश तरक्की उन्नति करेगा एवं भविष्य ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जाएगी।

आज के दिन बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती कमला जी सुराणा ने माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना की एवं सभी विद्यार्थियों एवं संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माँ सरस्वती जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

संस्थान संस्थापक डॉ एस एस सुराणा सर ने बसंत पंचमी पर्व की महत्वता बताते हुए बताया कि इस दिन ज्ञान एवं संगीत की देवी मां सरस्वती जी का जन्म हुआ, साथ ही साथ शीत ऋतु की समाप्ति के साथ ऋतुओं के राजा बसंत ऋतु का आगमन होता है।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के साथ साथ संस्थान से डॉ रंजना सुराणा, भूपेश परमार, राहुल लोढ़ा, प्रणय जैन, जितेंद्र मेनारिया, ध्रुव टांक, विपिन सरोहा, रविंद्र सैनी, प्रवीण सुथार, मीनल शर्मा, प्रेम पटेल, गिरजा सालवी, विनीता माली सभी मौजूद रहे।

(Visited 33 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply