उदयपुर। भारत की प्रतिष्ठित दी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (ताज होटल्स समूह) ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
राज्यपाल कलराज मिश्र के पर्यटन सलाहकार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ताज समूह ने भारतीय पर्यटन, कला व संस्कृति को बढ़ावा देने और भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
ताज होटल्स समूह द्वारा उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, ग्वालियर, हैदराबाद, वाराणसी और मुंबई जैसे प्रमुख ऐतिहासिक नगरों में भी आलीशान होटल संचालित हैं, जो देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं।
बता दें, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जिन्हें बतौर होटेलियर लंबा अनुभव प्राप्त है और लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
