जयपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश की नई सूची जारी कर वेबसाइट पर अपलोड की है। सफल अभ्यर्थी को 11 मार्च 2024 तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ अजमेर में उपस्थिती देनी होगी।
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री सचिन मित्तल ने बताया सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश की नई सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं, अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश अलग से नहीं भेजे जाएंगे।
एडीजी श्री मित्तल ने बताया कि अभ्यर्थी नियुक्ति आदेश की प्रति, एग्रीमेंट एवं शपथ पत्र के प्रपत्र राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर पूर्ति करने के बाद 11 मार्च 2024 तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ अजमेर में अपनी उपस्थिति देंगे।
एडीजी ने बताया कि नियत दिनांक 11 मार्च तक उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिये जायेंगे।
————–
About Author
You may also like
असम में हिमंता के मंच पर जब ‘कटारिया’ से मिले मोदी… असम की रील से दहल उठी उदयपुर की सियासत
उदयपुर फाइल्स : जब सियासी परदे पर गिर गया मदन राठौड़ का पर्दा, कलाकार-अदाकार सब खुश
देश में जंग-रोधी बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती : भीलवाड़ा जिंक पार्क के लिए हिंदुस्तान जिंक और ग्रुप निर्मल के बीच ऐतिहासिक एमओयू
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, नई तारीखों का एलान जल्द : सपनों की बलि या व्यवस्था की लाचारी? जब ‘भविष्य’ लीक होकर सड़कों पर आ गया
मटून के सरकारी स्कूल में हिंदुस्तान जिंक ने बनाई नई शौचालय इकाई, विधायक फूल सिंह मीणा बोले- ग्रामीण विकास के लिए यह प्रयास सराहनीय
