जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति का गठन किया है। श्री देवनानी ने पत्रकार मंत्रणा समिति में सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों का मनोनयन किया है ।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि पत्रकार मंत्रणा समिति में सर्वश्री अरविंद शक्तावत, हर्ष खटाना, रोहित कुमार सोनी, शशि मोहन शर्मा, शोएब खान और संदीप दहिया को सदस्य मनोनीत किया है। आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, समाचार प्रमुख दूरदर्शन केंद्र और समाचार प्रमुख आकाशवाणी केंद्र समिति के पदेन सदस्य होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि समिति में सर्वश्री गुलाब बत्रा, भुवनेश जैन, मुकेश माथुर, रोहित परिहार, पुरुषोत्तम वैष्णव, एल एल शर्मा, प्रताप राव, सुधीर शर्मा और पंकज सोनी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह समिति, समाचार पत्र प्रतिनिधियों के संबंध में राजस्थान विधानसभा में पत्रकार दीर्घा में स्थान दिए जाने, उनके बैठने और पत्रकारों से संबंधित अन्य विषयों के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को सलाह देगी।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
