उदयपुर। आयुष मंत्रालय द्वारा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 9वें बैच का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में शुरू हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ रीपा की एडिशनल डायरेक्टर रागिनी डामोर, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ राकेश पंड्या, उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ.विजय प्रकाश गौतम, नोडल अधिकारी डॉ. घनश्याम मीणा, सहायक नोडल अधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने भगवान धन्वंतरि को दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिरिक्त निदेशक रागिनी डामोर ने प्रशिक्षण सत्र के प्रबंधन की सराहना की। अतिरिक्त निदेशक पंड्या ने कहा कि कोविड काल के बाद समाज का आयुर्वेद पर भरोसा बढ़ा है, इस भरोसे ने आयुर्वेद चिकित्सकों के कंधों पर नई जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सकों से समाज की इस अपेक्षा पर खरा उतरने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र के रिसोर्स पर्सन डॉ विजय गौतम ने भी जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. घनश्याम मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, सिरोही और जालौर जिले से 60 आयुर्वेद चिकित्सक भाग ले रहे है। डॉ. औदीच्य ने बताया कि इन 6 दिनों में 22 सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान प्रशिक्षण सत्र के बाद परीक्षा का आयोजन होगा और साथ ही उनके दिए गए फीडबैक के आधार पर आगे के सत्र में अधिक गुणवत्ता से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में डॉ विष्णु बंशीवाल डॉ शैलेंद्र शर्मा, डॉ संजय माहेश्वरी, कंपाउंडर कंचन कुमार डामोर, परिचारक निर्भय सिंह, लालूराम आदि सेवाएं दे रहे है।
About Author
You may also like
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
2047 तक बनकर रहेगा विकसित भारत, 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से हासिल होगा लक्ष्य : लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाई दिल्ली विधानसभा: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
