हाईवे स्थित करोडों की जमीन हथियाने सिर में गोली मारकर की थी हत्या

बारां। बुधवार को तलवाड़ा रोड पर नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या कांड में शामिल आरोपी राजेंद्र मीणा उर्फ राजू मुंडला पुत्र रामस्वरूप निवासी मुंडला बिसौती और रामकुंवार मीणा पुत्र बिहारीलाल निवासी हरनावदा को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।
एसपी राज कुमार चौधरी ने बताया बुधवार 7 जून को तलवाड़ा रोड पर नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा की गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल गौरव शर्मा की अस्पताल में मौत हो गई। जहां गौरव के जीजा नीरज नयन शर्मा द्वारा रिपोर्ट देते हुए बताया गया कि 7 जून की सुबह राजू मुंडला और राम कुंवार मीणा ने उसके साले गौरव को जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के खुलासे के लिए एएसपी जिनेन्द्र जैन के निर्देशन व सीओ राजेन्द्र मीणा के सुपरवीजन मे एसएचओ कोतवाली राजेश खटाना व प्रोबेशनर आरपीएस अनुपम मिश्रा के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी अनुंसधान कर घटना का खुलासा कर आरोपी गुरुवार को आरोपी राजेन्द्र मीणा उर्फ राजू मूंडला व रामकुंवार मीणा को देवपुरा के माल से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया की घटना में प्रयुक्त हथियार उन्होंने साल 2014 में किसी हथियार तस्कर से खरीदा था।
*हाईवे स्थित करोड़ों की जमीन के लिए की घटना*
आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू मूण्डला ने उसी 05 बीघा जमीन का ऐग्रीमेन्ट अपने नाम करवा लिया, जिस जमीन का एग्रीमेन्ट मृतक गौरव शर्मा के नाम था। आरोपी दबाव और डर दिखा गौरव से उस एग्रीमेन्ट को नष्ट कराना चाहता था, क्योकी वर्तमान मे यह जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर है जो करोडो की है। आरोपी ने रामकुंवार मीणा को भी इस जमीन मे से आधा बीघा जमीन देने का लालच देकर इस आपराधिक षडयन्त्र में शामिल कर इस वारदात को अंजाम दिया।
*तरीका- ए-वारदात*
आरोपी राजेन्द्र मीणा ने अपने साथी रामकुंवार मीणा को राजसमन्द से हथियार लेकर बुलाया। दोनो ने घटना के एक दिन पहले शाम के समय हत्या की योजना बनायी। योजना के अनुरूप 7 जून को इन्होंने गौरव शर्मा को सेटलमेंट के लिए तलावडा रोड की जमीन पर बुलाया। जहां लडाई झगडा होने पर गौरव के सिर मे गोली मार दी।
*घर मोबाइल छोड़ रिश्तेदार के चले गये*
अभियुक्त बहुत शातिर तरीके से अपने आपको बचाते हुये स्वंय का मोबाईल अपने घर पर रखकर कोटा ग्रामीण में देवपुरा के माल में अपने रिश्तेदारी मे छुप गये परन्तु पुलिस ने कडी से कडी जोडते हुऐ आसूचना तंत्र एंव तकनीकी मदद से इन्हें खोज निकाला।
————

About Author
You may also like
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
