उदयपुर में खेरवाड़ा पुलिस की कार्रवाई : नाकाबंदी में कार सवार तीन व्यक्तियों से 40 लाख रुपए कीमत के 545 ग्राम सोने के बिस्किट व 65000 नकद बरामद

जयपुर/उदयपुर। उदयपुर जिले की थाना खेरवाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई कर अहमदाबाद से आ रही एक कार में सवार तीन जनों को डिटेन कर करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने के चार बिस्किट एवं 65000 नगद जप्त किए हैं।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सीओ राजीव राहर के सुपरविजन में खेरवाड़ा एसएचओ दिलीप सिंह झाला मय टीम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद कीया कारेन्स कार अहमदाबाद से खेरवाड़ा की तरफ आ रही है, जिसमें अवैध रूप से सोना लाया जा रहा है।

सूचना पर टीम ने कार को रुकवा कर चैक किया तो उसमें महेश पटेल पुत्र मीठालाल (32) व हरीश पटेल पुत्र रतनलाल (25) निवासी वागपुर थाना खेरवाड़ा एवं शंकर सालवी पुत्र थावरा (58) निवासी बड़ा कारछा थाना खेरवाड़ा बैठे थे। महेश की तलाशी में सोने के चार बिस्किट कुल वजन 545 ग्राम मय 65 रुपये नगद मिले।

बरामद सोने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने 545 ग्राम सोने के बिस्किट मय कार व नकद रुपए जब्त कर लिए।
—————

(Visited 44 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply