जयपुर/उदयपुर। उदयपुर जिले की थाना खेरवाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई कर अहमदाबाद से आ रही एक कार में सवार तीन जनों को डिटेन कर करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने के चार बिस्किट एवं 65000 नगद जप्त किए हैं।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सीओ राजीव राहर के सुपरविजन में खेरवाड़ा एसएचओ दिलीप सिंह झाला मय टीम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद कीया कारेन्स कार अहमदाबाद से खेरवाड़ा की तरफ आ रही है, जिसमें अवैध रूप से सोना लाया जा रहा है।
सूचना पर टीम ने कार को रुकवा कर चैक किया तो उसमें महेश पटेल पुत्र मीठालाल (32) व हरीश पटेल पुत्र रतनलाल (25) निवासी वागपुर थाना खेरवाड़ा एवं शंकर सालवी पुत्र थावरा (58) निवासी बड़ा कारछा थाना खेरवाड़ा बैठे थे। महेश की तलाशी में सोने के चार बिस्किट कुल वजन 545 ग्राम मय 65 रुपये नगद मिले।
बरामद सोने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने 545 ग्राम सोने के बिस्किट मय कार व नकद रुपए जब्त कर लिए।
—————
About Author
You may also like
परदे के पीछे: जब दो दिग्गजों के टकराव में नेपथ्य का कलाकार बाज़ी मार ले गया
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
भीगी पलकें, थम गई सांसें : हर आंख में आंसू थे जब महासतिया की 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हमेशा के लिए सो गईं मां… मुखाग्नि देते टूट पड़े लक्ष्यराज
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर नगर निगम चुनाव: जो जीता वो ही सिकंदर… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे में कैद प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे, पढ़िए कौन कितना खुश और क्यों
