पोरबंदर। गुजरात पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने तटीय शहर पोरबंदर में आतंकवादी समूह के एक मॉड्यूल को नष्ट करने के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में सूरत की सुमेरा नाम की एक महिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आईएस मॉड्यूल से जुड़ा एक अन्य व्यक्ति फिलहाल फरार है।
पुलिस के अनुसार, ये संदिग्ध आईएस मॉड्यूल के सक्रिय सदस्य है और फरार होने व आतंकी समूह में शामिल होने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से वे नियमित रूप से अपने पाकिस्तानी आकाओं के साथ संपर्क में बने थे।
डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को आईएस मॉड्यूल पर कार्रवाई शुरू हुई।
गौरतलब है कि 2017 में, गुजरात एटीएस ने दो संदिग्ध आईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जो राज्य भर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बमबारी की तैयारी कर रहे थे।
About Author
You may also like
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 21 घायल
झीलें सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी जीवित विरासत हैं : उदयपुर की झीलों पर संकट को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट सख्त, लिया स्वतः संज्ञान
झूठे आरोपों की आग में झुलसती बेगुनाही : उदयपुर में न्याय के मंदिर ने सिखाया सबक, बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली 4 महिलाओं को मिली सजा
