जयपुर/उदयपुर। उदयपुर जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को नाकाबंदी में अहमदाबाद की ओर से आ रही एक कार में सवार दो अभियुक्तों को डिटेन कर 40 लाख रुपए कीमत के सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। डिटेन किये गये आरोपी मगन पुत्र अमरा थाना क्षेत्र के कटेवडी एवं राहुल पुत्र नाथू लाल गांव छाणी निवासी है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सीओ राजीव राहर के सुपरविजन में एसएचओ दिलीप सिंह झाला मय टीम द्वारा गुरुवार को नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद इनोवा कार जो अहमदाबाद से खेरवाड़ा की तरफ आ रही है, उसमें अवैध रूप से सोना लाया जा रहा है। सूचना पर गाड़ी को रुकवा कर चैक किया गया। कार में सवार मगन एवं राहुल के पास मिली निविया क्रीम की डिबिया में सोने के 542 ग्राम के बिस्किट मिले। दोनों व्यक्तियों के पास सोने से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले।
—————-
About Author
You may also like
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट : करीबी लोगों की मौजूदगी में की बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज
राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन : प्रधानमंत्री मोदी आज देश को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी विभागों में तबादलों पर छूट 10 जुलाई तक बढ़ी, मंत्रियों और नेताओं के यहां उमड़ी भारी भीड़
