2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को गुमराह करने साथ रखते हैं मेडिकल डॉक्यूमेंट
जयपुर/उदयपुर। उदयपुर जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 15 दिन के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई कर एक स्विफ्ट कार की बॉडी के अंदर बने विशेष चैंबर से 20 लाख रुपए कीमत का 2 किलो अफीम का दूध बरामद कर दो तस्करों गणपत सिंह पुत्र अखे सिंह सोलंकी (38) एवं महिपाल सिंह पुत्र दीप सिंह सोलंकी (30) निवासी सेवाड़ा थाना करड़ा जिला सांचौर को गिरफ्तार किया है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ छगन राजपुरोहित के सुपरविजन एवं एसएचओ भरत योगी के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा कार से अफीम का दूध मिलने पर दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। जिनसे पुलिस अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
एसपी गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेवाड़ से सटे क्षेत्रों से आकर यहां से अवैध अफीम दूध खरीद कर नाकाबंदी से बचने के लिए कार की बॉडी में बनाए गए विशेष चेंबर में छुपा कर रखते हैं, साथ ही पुलिस को गुमराह करने के लिए हॉस्पिटल में बीमारी के लिए दिखाने आने के लिए मेडिकल डॉक्यूमेंट साथ में रखते हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में भी तीन-चार चक्कर इसी तरीके से मेवाड़ व एमपी राज्य से सटे क्षेत्र में आकर अफीम दूध की तस्करी मारवाड़ क्षेत्र तक करना बताया है।
————–
About Author
You may also like
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
साउथ अफ्रीका के बाद भारत बना 400+ चेज करने वाला दूसरा देश : गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
