जयपुर/करौली। करौली जिले की कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान पुलिस टीम को देख भाग रहे बाइक सवार एक युवक को पीछा कर पकड़ लिया। बाइक सवार युवक कुवेर प्रजापत पुत्र गणेश (28) निवासी गणेश नगर थाना कोतवाली के पास से 9.76 ग्राम स्मैक व बिक्री रकम 3.11 लाख मिलने पर गिरफ्तार किया गया।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को एसएचओ कोतवाली सुनील कुमार मय जाब्ता द्वारा गश्त की जा रही थी। बस स्टैंड रोड पर नीर एन नाइस तिराहे पर सामने से बाइक पर तेज गति से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देख गुलाब बाग की ओर भागने लगा।
सन्दिग्ध लगने पर पुलिस ने बाइक का पीछा कर गुलाब बाग के पास घेर कर रोक लिया। बाइक सवार युवक कुवेर प्रजापति की तलाशी ली गई तो इसके पास 9.76 ग्राम स्मैक व बिक्री रकम 3 लाख 11 हजार 350 रुपये व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नकद रुपए, मादक पदार्थ व बाईक जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपी कुवेर से अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कड़ाई पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी थाना कोतवाली व जिले के अन्य थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर स्मैक व गांजे की लोगो को सप्लाई करता है।
—————–
About Author
You may also like
पांच मिनट का अंधड़ और ‘स्मार्टनेस’ की बत्ती गुल…वाहवाही लूटने में अव्वल, काम में ढाक के तीन पात
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…: मेरठ दंगे की आग में जिसने अपना आशियाना खोया, भोपाल में विदा हुआ उर्दू अदब का वो अज़ीम चिराग
कुदरत का कहर और देश के बड़े बदलाव : यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से भारी तबाही, घरेलू हिंसा में कमी, कर्नाटक में नए नेतृत्व की तैयारी
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव: सहकारिता की राजनीति में ‘ऋण पात्रता’ का दांव और बढ़ता सियासी तनाव
मंत्री के बोल बिगड़े तो पुलिस भी सहम गई : डूंगला थाने में सहकारिता मंत्री गौतम दक की कथित गालियों का ऑडियो वायरल, बोले-ये मेरी आवाज नहीं
