उदयपुर। वो रहा मतदाता का घर…। नजर घुमाई तो सामने के छोर पर पहाड़ी दिखी। पहाड़ी के टॉप से दाहिने ढाल पर था वरिष्ठ नागरिक मतदाता केली देवी का घर। फिर भी मतदाल दल ने उसके घर जाकर मतदान कराया।
कर्तव्य के प्रति समर्पण का यह उदाहरण शनिवार को उदयपुर जिले के गोगुन्दा विधानसभा अंतर्गत रावछ गांव में देखने को मिला। जिले में चल रही होम वोटिंग के तहत शनिवार को मतदान टीम रावछ पहुंची। टीम को होम वोटिंग का विकल्प चुनने वाली वरिष्ठ नागरिक केली देवी के घर जाना था। टीम ने एक ग्रामीण से पता पूछा तो उसने हाथ से इशारा करते हुए ठेठ देसी अंदाज में कहा कि वो सामने पहाड़ी है, उसके ऊपर ढलान पर दिख रहे टापरे में रहती हैं केली देवी। टीम ने वहां तक जाने का रास्ता पूछा, जो जंगल से गुजर कर पहाड़ी तक पगडंडी के रूप में जाता है।
टीम निर्वाचन दायित्वों की महत्ता को समझते हुए विकट रास्ते से केली देवी के घर पहुंची और उससे मतदान कराया।
मतदान टीम को अपने घर पाकर महिला खुश हो उठी और मुस्कुराते हुए टीम का स्वागत कर अपना मतदान किया। केली देवी ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
About Author
You may also like
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव, लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागे
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
