उदयपुर जिले में थाना हिरण मगरी पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर। उदयपुर जिले में महिला मित्र को लेकर हुए विवाद के बाद चाकू बाजी कर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी मिलन भगोरा पुत्र कांतिलाल निवासी उठोडी भगोर पाड़ा थाना पहाड़ा एवं जयदीप डामोर उर्फ घेवा पुत्र रमेश चन्द्र निवासी कपूरिया फला जूथरी थाना खैरवाड़ा को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है।
एसपी योगेश यादव ने बताया कि रविवार को गांव लराठी फला वांदिला खेरवाड़ा निवासी ललित मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दोस्त अजय मीणा की महिला मित्र को मैसेज करने की बात को लेकर शनिवार की शाम वह अजय मीणा के साथ अभिषेक मीणा व तीन अन्य दोस्तो को लेकर बात करने हिरण मगरी में भोपामगरी सेक्टर 3 गए थे।
इसी दौरान आरोपी मिलन भगोरा व जयदीप डामोर एवं दो अन्य ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और अभिषेक मीणा के चाकू मार दिया। इलाज के दौरान अभिषेक मीणा की मौत हो गई। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी गोयल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ छगन पुरोहित के सुपरविजन एवं एसएचओ दर्शन सिंह राठौड के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई कर आसूचना के आधार पर आरोपी मिलन भगोरा व जयदीप डामोर को गिरफ्तार कर दोनों बाल अपचारियों को निरुद्ध कर लिया है।
————–
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
