चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र के एकलिंगपुरा घाटे में रविवार शाम एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। इसमें सवार करीब 35 यात्रियों में से 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक महिला रानू की मौके पर ही मौत हो गईl
सभी घायलों को रावतभाटा राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जिसमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें कोटा में उपचार के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्य 14 घायलों का इलाज जारी है।
जानकारी मिली है कि रावतभाटा से रामगंज मंडी जा रही बस में कुंडल एकलिंगपुरा क्षेत्र की महिलाएं और स्कूली छात्राएं अधिक मात्रा में सफर कर रही थीं। रविवार को छुट्टी होने के कारण स्कूल की छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र में अपने घर को जा रही थीं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
