जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्थापित किए जा रहे नए मेडिकल कॉलेजों सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
श्रीमती सिंह मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सिविल कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निर्माण, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधिकारी इन कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य मद से निर्माणाधीन चिकित्सा सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिविल कार्यों के साथ-साथ इन चिकित्सा संस्थानों के सुचारू संचालन के लिए उपकरणों की खरीद हेतु उपापन भी समय पर किया जाए, ताकि भवन निर्माण होने के बाद चिकित्सा संस्थानों के संचालन में विलंब नहीं हो। उन्होंने उपापन संबंधी कार्यों की भी समय-समय पर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
श्रीमती सिंह ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों के निर्माण एवं विस्तार के कार्य विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे हैं। इन कार्यकारी एजेंसियों की समितियों में चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि भी आवश्यक रूप से शामिल हो, ताकि भवनों के निर्माण के दौरान चिकित्सा की दृष्टि से तकनीकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा सके।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री इकबाल खान, आरएसआरडीसी एवं एचएससीसी नोएडा के प्रबंध निदेशक, पीडब्ल्यूडी, राजमेस, आरयूआईडीपी, अजमेर विकास प्राधिकरण व जयपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता, एनबीसीसी दिल्ली के निदेशक, उप निदेशक राजमेस डॉ. वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
उदयपुर निकाय चुनाव : वार्ड 6 में पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता की साख ही बनेगी भाजपा की ढाल, मुकाबले में दलपत सोनी के लिए साबित होंगे तुरुप का इक्का
वार्ड 45 में जनसंवाद : बीजेपी प्रत्याशी दिनेश भट्ट ने मोहल्लों में नापी धरातल की नब्ज, वंचितों के हक और समग्र विकास का रखा विजन
तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन : 9700 से अधिक धावकों ने रचा इतिहास, 27 राज्यों व 6 देशों से पहुंचे रनर्स, 99.99 प्रतिशत शुद्ध जिंक मेडल बने आकर्षण
अंधेरे से उजालों का सफर : जब उदयपुर में प्रज्ञा चक्षु बच्चों की हथेलियों पर उतरी आधुनिक तकनीक, नम आंखों में चमक उठा आत्मनिर्भरता का ख्वाब
पर्दे के पीछे: विरासत, संस्कार और सियासत की नई धूप
