वाराणसी। कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन बुधवार को खारिज कर दिया गया। इसकी वजह नामांकन पत्र में त्रुटि रह जाना बया। श्याम रंगीला ने काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को वाराणसी से पर्चा भरा था। जांच के बाद श्याम रंगीला का पर्चा खारिज हो गया। श्याम रंगीला ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिये नामांकन रद्द होने की जानकारी दी।
नामांकन रद्द होने के बाद श्याम रंगीला ने एक्स पर लिखा- ‘वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया। दिल जरूर टूट गया है, हौंसला नहीं टूटा है। आप सबके सहयोग के लिए शुक्रिया। मीडिया और शुभचिंतकों से निवेदन है कृपया अभी कॉल ना करें, जो भी सूचना होगी यहां देता रहूंगा, शायद अब थोड़ी देर बातचीत करने की इच्छा नहीं है।’
श्याम रंगीला ने नामांकन रद्द होने पर कहा, ‘मुझ जैसे कई लोग पहली बार जो चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें नहीं पता होता. ऐसे में यह काम निर्वाचन अधिकारियों का होना चाहिए कि वो हमें बताएं कि कौन-कौन से दस्तावेज लगाने हैं। अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा. सिर्फ चार रसीदें ली, डिपॉजिट रसीद दी और हमें बाहर भेज दिया। बाहर आने के बाद हमें लगा कि हमारा नामांकन हो गया है। जब मैंने अपने वकील को दिखाया तो उन्होंने थोड़ी चिंता जरूर जाहिर की थी लेकिन उसमें समय लिखा हुआ था कि 14 मई को 11 बजे तक संशोधन जमा कर सकते हैं। हम भागकर रात में आए लेकिन कोई मदद नहीं मिली. सुबह लाइन में लगे. शाम 5 बजे तक बारी आई।’
About Author
You may also like
संकल्प से सिद्ध होंगे बड़े लक्ष्य : पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा कर देशवासियों को दिया सफलता का मंत्र
उदयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के AC कोच में चूहों और कॉकरोचों का आतंक, यात्रियों ने गुस्से में 3 बार खींची चेन, रात भर नहीं सो पाए लोग
पद्म पुरस्कार समारोह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा कीं भव्य झलकियां, कहा— गर्व, कृतज्ञता और प्रेरणा से भरा था उत्सव
स्मार्ट सिटी उदयपुर कॉकरोच का अभेद्य गढ़? रेंगती व्यवस्था का पोस्टमार्टम
नौतपा शुरू: भीषण गर्मी में आयुर्वेद के नियमों से रखें सेहत का ख्याल, वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. औदीच्य ने दिए खास टिप्स
