जयपुर। राजस्थान कांग्रेस की वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का बुधवार को दोपहर बाद निधन हो गया। वे जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कमला बेनीवाल की उम्र 97 साल थीं।
यह खबर सुनते ही परिवार के सभी सदस्य और कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे हैं। उनके निधन पर सभी लोगों ने दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है।
राजस्थान की सबसे वयोवृद्ध राजनेता कमला बेनीवाल पहली विधानसभा की सदस्य रहीं और सात बार विधायक चुनी गईं। वे शाहपुरा से विधायक रहीं। श्रीमती बेनीवाल सरकार में उपमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री और गुजरात की राज्यपाल रहीं थीं।
यशोदा देवी के बाद कमलाजी विधानसभा में पहुंचने वाली राजस्थान की दूसरी महिला थीं। वे जून 1954 में आमेर-ए से उपचुनाव में जीतकर विधायक बनीं और उस समय मोहनलाल सुखाडिया के पहले मंत्रिमंडल में उपमंत्री बनीं।
आयु ने शरीर को तो अपनी सीमा में बांध लिया है लेकिन ममता को नहीं बांध पाईं। उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा है और ऐसे में लोग स्वाभाविक रूप से उनसे मिलने, आशीर्वाद लेने आते थे। उनके बेटे आलोक बेनीवाल भी शाहपुरा से विधायक रहे हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
विश्व युद्ध का खतरा टला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले नए हमले रोके, बोले- डील पक्की, जल्द होगी घोषणा
