ठाणे। डोंबिवली के MIDC क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के बाद भयानक आग लग गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। सिविल डिफेंस ऑफिसर बिमल नथवानी ने बताया कि हादसा दोपहर लगभग 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, “हमने अब तक 7 शव बरामद किए हैं और विस्फोट की गूंज 5 किलोमीटर तक सुनी गई।” KDMC फायर ब्रिगेड के प्रमुख नामदेव चौधरी ने जानकारी दी कि KDMC की 10 दमकल गाड़ियां और बाहर से भी सहायता यहां मौजूद हैं। हमारा उद्देश्य है कि कूलिंग का काम रात 8 बजे तक समाप्त हो जाए।
एकनाथ शिंदे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, “डोंबिवली की इस केमिकल फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। यह रिएक्टर का विस्फोट था, जिससे आसपास की 7 फैक्ट्रियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं और आसपास के निवासियों को भी नुकसान पहुंचा है।”
शिंदे ने आगे कहा, “इन फैक्ट्रियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान-माल का नुकसान न हो। इन फैक्ट्रियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इस तरह के हादसे दोबारा न हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी
About Author
You may also like
अरविन्द सरोवरम्’ का प्राकट्य : अक्षय तृतीया पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने जल-संरक्षण की परंपरा में लिखा नया स्वर्णिम अध्याय
अटल पेंशन योजना ने रचा इतिहास : कुल नामांकन 9 करोड़ के पार
राजस्थान बने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा केंद्र: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
कालिका पेट्रोलिंग टीम : महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – एसपी डॉ. अमृता दुहन
ऊधमपुर बस हादसा : दुख की घड़ी में साथ खड़ा प्रशासन] केंद्र और राज्य सरकार ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
