उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में शोभागपुरा में बालश्रम व बाल विवाह रोकथाम विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।
एडीजे शर्मा ने विधिक सेवा सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण 1987, राष्ट्रीय लोक अदालत व राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 की कानूनी जानकारी प्रदान की और बाल संरक्षण व बाल अधिकारों के बारे में अवगत कराया। शिविर में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड उदयपुर के क्षेत्रीय निदेशक जगदीप सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ई श्रम कार्ड आदि के बारे में बताया। पीएलवी सौरभ गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर शोभागपुरा के ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, समाजसेवी रेखा भटनागर, सचिव लाली सालवी आदि उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
दक्षिणी राजस्थान के लिए बड़ी सौगात : गीतांजली हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एडवांस्ड कैथ लैब का शानदार शुभारंभ
हज़रत सूफी नज़ीर अहमद साहब के दूसरे सालाना उर्स का आगाज़ आज, परचम कुशाई की रस्म से होगी शुरुआत
अंधेरी राहों में उजाला : संमिधा संस्थान की चार साल की तपस्या लाई रंग, दृष्टिबाधित शंभू लाल ने पाई सरकारी नौकरी
उदयपुर में शाम-ए-ग़ज़ल कल : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर महेंद्र कुमार वर्मा बिखेरेंगे सुरों का जादू
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, यहां हर व्यक्ति को मिलता है आगे बढ़ने का अवसर : सतीश पूनिया
