उदयपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की उदयपुर शाखा की ओर से प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों व स्थानों पर पोस्टर्स-बैनर्स लगाकर शहरवासियों से लू-हीट वेव से बचने एवं सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
सोसायटी चेयरमैन गजेंद्र भंसाली ने बताया कि सोसायटी की ओर से शहर के बस स्टेण्ड, सुखाड़िया सर्कल, ठोहर चौराहा, ठक्कर बप्पा कॉलोनी, लोहा बाजार, शिक्षा भवन चौराहा आदि स्थानों पर यह प्रचार सामग्री लगाकर आमजन को लू व गर्मी से बचने के उपाय बताते हुए विशेष सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि खासतौर पर नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों के लिए विशेष सलाह देते हुए इन्हें प्रचण्ड गर्मी में आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की हिदायत दी है।
About Author
You may also like
-
स्मृति शेष : विजनरी कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा—अदम्य इच्छाशक्ति और निर्माण के शिल्पी-प्रो. पीआर व्यास
-
शोक समाचार : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा का निधन
-
उदयपुर : दशावतार की गूंज और सशस्त्र गरबा का शौर्य, नववर्ष महोत्सव में दिखा भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम
-
राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे विजय प्रकाश विप्लवी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर उठे संवैधानिक सवाल
-
मेवाड़ में रामनवमी की भव्य धूम, श्री राम बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा