जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार देर रात भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस और पत्रकार के सिंडिकेट का खुलासा किया है। इसमें आरपीएस और सहायक पुलिस आयुक्त के नाम पर 60 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है और दलाल पत्रकार को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध एसीपी की संलिप्पता की जांच की जा रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया कि पुलिस थाना सरदापुरा में दर्ज दो प्रकरणों में मदद की एवज में अनुसंधान अधिकारी छवि शर्मा के नाम पर दलाल नवीन दत्त न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ, जोधपुर 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा था।
इस पर एसीबी उदयपुर (चार्ज जोधपुर रेंज) के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक श्रीमती सुनीता कुमारी व अन्य के देर रात ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी दलाल नवीन दत्त को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में संदिग्ध अधिकारी छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (आर.पी.एस.) वृत-पश्चिम, जोधपुर की भूमिका की जा रही है।
एसीबी उदयपुर (चार्ज जोधपुर रेंज) के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
About Author
You may also like
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 21 घायल
झीलें सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी जीवित विरासत हैं : उदयपुर की झीलों पर संकट को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट सख्त, लिया स्वतः संज्ञान
झूठे आरोपों की आग में झुलसती बेगुनाही : उदयपुर में न्याय के मंदिर ने सिखाया सबक, बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली 4 महिलाओं को मिली सजा
