default

उदयपुर में उत्साह के साथ मनाया योग दिवस…सरकार- प्राइवेट कार्यालयों, संस्थाओं में भी दिखी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता…तस्वीरों में देखिए

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में योगमय वातावरण दिखाई दिया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यालयों एवं सस्थाओं में योग दिवस पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ग ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
योग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि जिले भर में 1 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर सहित विभिन्न विभागों, संस्थाओं, संगठनों की ओर से कुल 5491 स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में कुल 1 लाख 22 हजार 765 प्रतिभागियों ने योग किया, जिसमें 38 हजार 660 महिला एवं 84 हजार 105 पुरूष प्रतिभागी शामिल है। वहीं 18 वर्ष से कम आयु के 38930 एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के 44860 प्रतिभागियों ने योग के प्रति उत्साह दिखाया।

फोटो जर्नलिस्ट : कमल कुमावत

(Visited 48 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply