उदयपुर। विश्व संगीत दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर के पंचवटी स्थित हाउस ऑफ गोरमेट में एक संगीत निशा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ख्यातनाम गजल-गीतकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के आरंभ में संगीत निशा के संयोजक आदिल पठान ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया तथा इस आयोजन की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। ख्यातनाम गजल गायक फैयाज खान ने संगीत निशा का शुभारंभ करते हुए यमन, राग जोग खयाल सुनाया और दाद बटौरी। इस दौरान सनातनी शायर व गीतकार कपिल पालीवाल ने भी गीत-गजल की प्रस्तुति दी। संगीत निशा में रशीद खान, फैयाज खां, यूके से आए रईस अहमद जयपुरी, वसीम अहमद जयपुरी, शाहरुख, अंकित चौहान, श्रेयांस कंठालिया, कोमल राज, हीना, कर्दम सहित 20 से अधिक कलाकारों ने अलग-अलग राग-रागिनियों में गीत-गजलों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में दीपेश कोठारी, हेमंत जोशी, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे।
About Author
You may also like
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
B2B मार्केट में हिंदुस्तान जिंक का बड़ा दांव: HZAPL को मिले 3 अंतरराष्ट्रीय ISO सर्टिफिकेशन, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मिलेगी बढ़त
गुलाबबाग में सुखिया सोमवार के मेले बंद, प्रशासनिक तानाशाही का शिकार हुई उदयपुर की बरसों पुरानी परंपरा, जनता में आक्रोश
जब सब रास्ते बंद हो गए, तब मैंने AI से उम्मीद जगाई : ChatGPT ने दशकों से बिछड़े परिवार को आपस में मिलाया
