सोमवार को होंगे उद्घाटन-शिलान्यास
उदयपुर। लेकसिटी को वन विभाग की ओर से सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों व नवाचारों की सौगात मिलेगी। शहर में बटरफ्लाई पार्क, चिल्ड्रन एडवेंचर जोन, ईको टूरिज्म एडवेंचर जोन, लवकुश वाटिका का उद्घाटन एवं उबेश्वर महादेव में जल संरक्षण संरचनाएं, लॉयन सफारी व होल्डिंग एरिया का शिलान्यास 24 जून को अपराह्न 3 बजे किया जाएगा।
उप वन संरक्षक ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल माननीय गुलाबचंद कटारिया होंगे तथा अध्यक्षता वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अपराह्न 3.15 बजे लवकुश वाटिका का उद्घाटन, 4 बजे अंबेरी में बटरफ्लाई पार्क एवं चिल्ड्रन एडवेंचर जोन का उद्घाटन, 4.15 बजे अंबेरी में ईको टूयूरिज्म एडवेंचर जोन का उद्घाटन, 5.30 बजे सज्जनगढ़ में लॉयन सफारी का शिलान्यास तथा 6.15 बजे उबेश्वर महादेव जी में जल संरक्षण संरचनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : मंझे हुए डायरेक्टर की फ्लॉप ‘शो-रील’ बनता लेकसिटी का मेला
शाम ज़रा-सी गुलाबी क्या हुई, उदयपुर ने अपनी पुरानी शॉल उतारकर सुरों की चादर ओढ़ ली
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
