बिपरजॉय के कमजोर पड़ने के बाद भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। हवा की रफ्तार तेज है। बाड़मेर में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उधर, लगातार भारी बारिश के चलते उत्तरी सिक्किम में दो हजार से ज्यादा पर्यटकों के फंसे होने की खबर है. गुरुवार से लगातार बारिश हो रहा है और सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है।
गुजरात में साम्प्रदायिक हिंसा में एक की मौत

गुजरात के जूनागढ़ ज़िले में एक दरगाह को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
बिहार में प्रचंड गर्मी
बिहार में प्रचंड गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर रखा है. राज्य में पारा कहीं-कहीं 44 डिग्री को छू रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक इस प्रचंड गर्मी से जल्द ही लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार है।
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदला
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
पीएम की विदेश यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा करेंगे. अमेरिका की यह यात्रा पीएम मोदी न्यूयॉर्क से शुरू करेंगे।
जिनपिंग ने बिल गेट्स को ‘एक पुराना मित्र’
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिल गेट्स को ‘एक पुराना मित्र’ बताते हुए कहा कि वे इस तरह से सहयोग कर सकते हैं जिससे अमेरिका और चीन दोनों को फायदा हो।
About Author
You may also like
-
Bangladesh Elections : BNP Nears Majority, Tarique Rahman Wins Both Seats, Sheikh Hasina Calls Polls Fraudulent
-
LIC के निजीकरण और स्टेक बिक्री के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल, उदयपुर में जोरदार प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पर दिया ज्ञापन
-
अजमेर की सूफिया सूफ़ी का शक्ति प्रदर्शन : मनाली से लेह तक 430 किमी दौड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
-
आयड़ पुलिस चौकी को थाना बनाने की घोषणा पर जश्न, विवेकानंद चौराहे पर हुई भव्य आतिशबाजी
-
कलेक्टर नमित मेहता के सिल्वर एलिफेंट सम्मान में झलकी एक कुशल प्रशासक की तपस्या, जब सेवा की महक राष्ट्रीय गौरव बन गई