उदयपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी रवि बमनावत ने बताया कि ब्लड बैंक, एम.बी., उदयपुर द्वारा ब्लड संग्रहण किया गया। इसमें 51 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

संस्थान प्राचार्य डॉ. सैयद इरशाद अली ने अतिथियों का स्वागत किया। एमबी से आए मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक छोलक, डॉ. संदीप एवं काउंसलर प्रमोद कुमार सिंह ने रक्तदान की महत्ता व रक्तदान संबंधी नियम से अवगत कराया।
मंच संचालन महाविद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती नन्दिनी सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को जीवन में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के विनोद कोठारी ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।
About Author
You may also like
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
पर्दे के पीछे : ज़िन्दगी के कैनवास पर जब मुकद्दर ने मुस्कुराना सीखा
जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की एजीएम : 1865 शेयरधारकों के साथ 27.27 लाख का वार्षिक कारोबार, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर
उदयपुर की पैराडाइज लेक में कॉलेज छात्रा की डूबने से मौत: परिजनों और समाज ने गोवर्धन विलास थाने पर किया प्रदर्शन; छुट्टी के दिन तैराकी ले जाने पर खड़े किए सवाल
राजस्थान विद्यापीठ : अखबार में छपे आरोपों पर कुलाधिपति और कुलपति का तीखा पलटवार, पूर्व वीसी को ठहराया आर्थिक तंगी का जिम्मेदार
