अग्रसेन नगर में Jack N Gill स्कूल के सामने से एक्टिवा स्कूटी चोरी


शाम के समय घटना, सीसीटीवी फुटेज की तलाश में जुटे परिजन
जयपुर। शहर के अग्रसेन नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। Jack N Gill स्कूल के सामने से एक ग्रे रंग की Honda Activa स्कूटी (नंबर RJ 27 ST 0369) चोरी हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
पीड़ित देवेन्द्र गर्ग ने बताया कि स्कूटी स्कूल के सामने कुछ समय के लिए खड़ी की गई थी, लेकिन जब लौटे तो वह वहां से गायब थी। चोरी की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
देवेन्द्र गर्ग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त स्कूटी दिखे या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया मोबाइल नंबर 9414472088 पर तुरंत सूचना दें।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(Visited 34 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply