उदयपुर। उदयपुर नगर निगम के वार्ड 17 में उपचुनाव की प्रक्रिया आज सुबह शुरू हुई थी, लेकिन दिन भर की नामांकन प्रक्रिया के बाद शाम को जयपुर से आया आदेश ने इस चुनाव को स्थगित कर दिया। इस निर्णय के पीछे की वजह यह थी कि राज्य में नए जिलों के गठन के चलते उदयपुर जिले के सीमांकन में संभावित बदलाव हो सकता है, जिसका नगर निगम के चुनाव प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही, नगर निगम की कार्यकाल का भी अंतिम चरण नजदीक होने के कारण उपचुनाव को अगले निर्णय तक स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले दोपहर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किए। इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा रहा। बीजेपी से दिनेश दवे, कांग्रेस से भूपेश चौबीसा ने नामांकन दाखिल किया था।

इसी तरह, मावली में पंचायत समिति के प्रधान के उपचुनाव की भी विवादित प्रक्रिया पर जोधपुर उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय ने व्यापक प्रभाव डाला है। इस निर्णय के बाद, उस क्षेत्र में प्रधान के उपचुनाव की आगामी प्रक्रिया रोक दी गई है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम से एक प्रस्ताव भी इस संबंध में निर्वाचन विभाग को भेजा गया था। इस आदेश के साथ ही जो अधिसूचना आज जारी की गई है उसे वापस लेने को कहा गया है।
About Author
You may also like
आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी बने ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, कगिसो रबाडा को पर्पल कैप, देखें पूरी अवॉर्ड लिस्ट
पांच मिनट का अंधड़ और ‘स्मार्टनेस’ की बत्ती गुल…वाहवाही लूटने में अव्वल, काम में ढाक के तीन पात
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…: मेरठ दंगे की आग में जिसने अपना आशियाना खोया, भोपाल में विदा हुआ उर्दू अदब का वो अज़ीम चिराग
कुदरत का कहर और देश के बड़े बदलाव : यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से भारी तबाही, घरेलू हिंसा में कमी, कर्नाटक में नए नेतृत्व की तैयारी
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव : भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच मथुरेश नागदा बने तीसरी बार अध्यक्ष, करण सिंह चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष
