Photo : kamal kumawat
स्कूल यूनिफॉर्म में देखकर पीएम सहित कई सांसदों ने बच्चों से को मुलाकात, स्कूल के टीचर भी थे साथ

नई दिल्ली।मावली क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने संसद में दिया अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब।
पीएम मोदी से मिलने पर बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ, वहीं बच्चों से मिलकर पीएम भी खुश हुए और जोश से भर गए। इन बच्चों को व स्कूल टीचर्स को दिल्ली यात्रा पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी लेकर गए थे।

संसद चलने का कारण पीएम से मिलना आसान नहीं था, लेकिन मावली विधायक के आग्रह और प्रतिभावान बच्चों के प्रति प्रेम कारण पीएम मोदी ने व्यस्तता के बीच समय निकाला।

मावली विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने विधायक धर्मनारायण जोशी के साथ दिल्ली दर्शन यात्रा में आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और संसद की कार्यवाही देखी।
शाम को पीतमपुरा में गौऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज, पथमेडाधाम का आशीर्वाद लिया।

इस यात्रा दल में मावली विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकगण व भाजपा नेता रोशन लाल सुथार, कैलाश गाडरी, विजय प्रकाश विप्लवी, एडवोकेट दिनेश गुप्ता, भरतभानुसिंह देवड़ा, नंदलाल वैद, रतनसिंह कीतावत, राधेश्याम बागला, दुल्हेसिंह देवडा, दीपक डांगी भी शामिल थे।
About Author
You may also like
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
